Homeभीलवाड़ाउपतहसील कार्यालय बंद होने के चलते 29 गांव के काश्तकार काट रहे...

उपतहसील कार्यालय बंद होने के चलते 29 गांव के काश्तकार काट रहे हैं चक्कर

रोहित सोनी
गंगापुर । भीलवाड़ा के गंगापुर में राज्य सरकार ने उपतहसील कार्यालय खोला है,परन्तु उपतहसील कार्यालय पर हमेशा ताला लटका रहता है। आपको बता दे की पोंटला उप तहसील कार्यालय के अधीन आठ पंचायत और 29 गांव आते हैं। लेकिन सभी काश्तकारों को निराश होकर यहां से गंगापुर जाना पड़ता है। तहसीलदार शिवन्या गुप्ता ने उपतहसील कार्यालय पोंटला पर नायब तहसीलदार प्रेमराज भील को नियुक्त कर रखा है। उसके बावजूद भी नायब तहसीलदार गंगापुर बैठकर कामकाज कर रहे हे। ऐसे में पोंटला गांव के ग्रामीणों को 10 किलोमिटर की दूर तय करके गंगापुर जाने को मजबूर हैं। जबकि राज्य सरकार ने पोंटला गांव में उप पंजीयन कार्यालय स्वीकृत कर रखा है। ऐसे में यदि राजस्व कामकाज का निपटारा उप पंजीयन कार्यालय पोंटला पर होता है तो काश्तकारों को काफी राहत मिलेगी और किसानों कि समय की बचत भी होगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES