Homeभीलवाड़ाराजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान को लेकर...

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान को लेकर तैयारियां तेज

शाहपुरा, 18 अप्रैल 2025:

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला स्तरीय बैठक असावा कॉलोनी, शाहपुरा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धीरज तर्क उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा ने की।
बैठक का प्रमुख एजेंडा आगामी सदस्यता अभियान रहा, जो 1 मई से 14 मई 2025 तक संचालित किया जाएगा। सभी उपशाखाओं को निर्धारित लक्ष्य प्रदान किए गए, जिनमें—

बनेड़ा – 796 सदस्य

फूलिया कलां – 542 सदस्य

जहाजपुर – 1624 सदस्य

कोटड़ी – 824 सदस्य

शाहपुरा – 876 सदस्य

प्रत्येक क्षेत्र में सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए गए:

बनेड़ा: सत्यनारायण सुथार

जहाजपुर: संजीव कुमार शर्मा

फूलिया कलां: प्रशांत चौधरी

कोटड़ी: दिनेश कुमार शर्मा

शाहपुरा: मुकेश कुमावत

प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सदस्यता अभियान के पालक के रूप में धीरज तर्क की नियुक्ति की गई। तर्क ने बताया कि यह संगठन वर्तमान में सवा दो लाख सदस्यों के साथ राज्य का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन बन चुका है।

बैठक के दौरान फूलिया कलां उपशाखा द्वारा संचालित “परिंडा बांधो अभियान” की सराहना की गई एवं उपशाखा अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा को उपरणा पहनाकर और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।

जिलेभर से आए प्रतिनिधियों ने शिक्षकों की समस्याओं को लिपिबद्ध किया और समाधान हेतु प्रयासों की रूपरेखा तैयार की। सभी उपशाखाओं की बैंक पासबुक और कैशबुक का जिला मंत्री संजीव कुमार शर्मा द्वारा मिलान किया गया।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
महिला मंत्री चंदा सुवालका, शाहपुरा अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, कोटड़ी अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, मंत्री पुष्पेंद्र कुमार काबरा, पवन गगरानी, जहाजपुर अध्यक्ष मानसिंह मीणा, फूलिया कलां अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष नयन बुला, मंत्री राकेश कुमार सोनी, सभाध्यक्ष रामगोपाल मीणा, संजय शर्मा, दुर्गेश लक्षकार, चंद्रप्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES