भीलवाड़ा । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरे के दौरान जिला दाधीच समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला दाधीच मंडल के जिलाध्यक्ष राजमल जोशी कांदा और दाधीच समाज न्यास के अध्यक्ष हरिप्रकाश कंठ के नेतृत्व में समाजजनों ने दाधीच का अभिनंदन किया। इस दौरान साफा और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। स्वागत के दौरान मुकेश दाधीच ने समाजजनों का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज के विकास और हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। इस मौके पर सामाजिक एकता और सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर जमनालाल जोशी,सत्यदेव त्रिपाठी, गोपाल शर्मा,सुनील व्यास,राजीव दाधीच, सुनील जोशी,रमेश शर्मा,कुलदीप, घनश्याम शर्मा, अशोक जोशी,ओमप्रकाश व्यास, कन्हैयालाल,वीरेंद्र,राजू त्रिपाठी,जगदीश शर्मा,अशोक शर्मा अनेक समाजजन उपस्थित रहे
