राजस्थान कर्मचारी चयन समिति के सदस्या ने उदयपुर जाते समय बिजोलिया का किया दौरा

राज परिवार के सदस्य ने बिजोलिया के इतिहास से कराया रूबरू

दीपक राठौर

बिजौलियाँ, स्मार्ट हलचल। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की सदस्य, प्रसिद्ध इतिहासकार सज्जन पोसवाल आज उदयपुर जाते समय संस्कार भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आए, जहाँ स्कूल के निदेशक आदर्श सोनी ने उनका स्वागत किया। स्कूल में राजपरिवार से मृत्युंजय सिंह , हर्षेंदा कवर, शक्ति नारायण शर्मा, पायल लूनीवाल, कन्हैयालाल शर्मा आदि ने उन्हें बिजोलिया किसान आंदोलन तथा बिजोलिया के इतिहास की जानकारी दी।
सज्जन पोसवाल ने उमाजी का खेड़ा में माणिक्य लाल वर्मा तथा बिजोलिया में पथिक पार्क में पथिक की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। जहां उमाजी का खेड़ा में भूरालाल धाकड़ के परिवार तथा स्कूल स्टाफ न तथा बिजोलिया में गोपाल लाल शर्मा के परिजनों ने भी उनका स्वागत किया।
सज्जन पोसवाल ने देव डूंगरी स्थित देव नारायण भगवान के दर्शन भी किए, जहाँ पर मुकेश गुर्जर, महेंद्र गुर्जर आदि ने उनका स्वागत किया। पोसवाल बिजोलिया के प्राचीन राजमहल का भी भ्रमण किया, जहाँ राज परिवार के सोभाग्य सिंह ने उनका स्वागत सत्कार कर बिजोलिया के इतिहास की जानकारी दी।