Homeराज्यउत्तर प्रदेशनगर निगम कर्मचारी संघ ने महापौर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना...

नगर निगम कर्मचारी संघ ने महापौर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल|नगर निगम कर्मचारी संघ ने महापौर सुषमा खर्कवाल का हालचाल जानने और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के लिए उनसे मुलाकात की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व सदस्यों ने महापौर के नेतृत्व और उनके द्वारा शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शहर का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने महापौर को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ शहर के विकास और नागरिकों तथा कर्मचारियों की सेवा के लिए काम करेंगे।
महापौर ने कर्मचारी संघ के आनंद वर्मा व राम अंचल महामंत्री के साथ साथ सदस्यों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी का सहयोग और समर्थन आवश्यक है और वे कर्मचारी संघ के साथ मिलकर कर्मचारियों की मांगों की पूर्ति व शहर को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगी। महापौर ने आश्वस्त किया कि वे कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास करेंगी और शहर के विकास में कर्मचारियों का योगदान अहम होता है।
इस मौके पर संरक्षक सर्व राम चंदर यादव जी, अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री राम अंचल जी, हेमंत कुमार, शमील एखलाक, मो0 शोएब उपाध्यक्ष, मंत्री लक्ष्मी, रेखा यादव और मिर्जा इरशाद बेग, कार्यालय मंत्री शत्रोहन जी, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखलेश खरे, कोषाध्यक्ष यश विजय प्रकाश गुप्ता, संयुक्त मंत्री अनुज कुमार गुप्ता, सहायक मंत्री जाकिर अली सुखदेवमनीष पाल सदस्य कार्यकारिणी सुखदेव और मनीष पाल अब्दुल तनवीर अर्क गौतम पवन पाल शमशाद सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES