Homeराजस्थानअजमेरधानेश्वर विश्वकर्मा मंदिर में बड़े विनायक की स्थापना, 19 फरवरी के तृतीय...

धानेश्वर विश्वकर्मा मंदिर में बड़े विनायक की स्थापना, 19 फरवरी के तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|धानेश्वर विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को बड़े विनायक स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान 19 फरवरी को आयोजित होने वाले तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष महावीर आरोलिया ने की। धानेश्वर अध्यक्ष कैलाश चंद्र पालडीया (फुलिया कलां) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा और समाज की एकजुटता पर प्रकाश डाला। बैठक का शुभारंभ भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर पंजीयन, वर-वधू को उपहार स्वरूप दी जाने वाली सामग्री की सूची तैयार करने तथा वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर चर्चा हुई। सम्मेलन में चार प्रकार की बोलियां भी प्रस्तावित की गई हैं—मुख्य कलश, भगवान के चरण धोने की व्यवस्था, पत्तल-दोने उठाने की बोली तथा तुलसी माता को विवाह में विराजमान कराने की बोली। ये बोलियां 17 फरवरी तक जारी रहेंगी।
कमेटियों द्वारा आवश्यक सामग्री और व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की गई। सम्मेलन संरक्षक संपतलाल देहमन (कादेड़ा), हगामी लाल आरोलिया (कनेछन), सत्यनारायण मामोडीया (शाहपुरा), कैलाश भागरौदा (हुकमपुरा), रामचंद्र आसलिया (डोहरिया), सूरजकरण चुईल (आमली) सहित उपाध्यक्ष शिव प्रकाश डाबरवरिया (सांकरिया), शंकर खोगतलिया (तसवारिया), सूरजकरण जांगिड़ (फुलिया कला), कोषाध्यक्ष भंवरलाल पलीवाल (देवपुरा), सहकोषाध्यक्ष संपतलाल जांगिड़, दीनदयाल पालडीया (फुलिया), सचिव महावीर कासलीवाल (कनेछन), सह सचिव मुकेश कुमार लदोया (काचरिया), भंवरलाल जांगिड़ (केरोट) तथा कार्यकारिणी सदस्य बंसीलाल जांगिड़ (बरड़वा), महावीर जांगिड़ (चांदमा), गणपत जांगिड़, श्रवण सिलक (आमली), देवकिशन जांगिड़ (तसवारिया), केदार मारोठिया (रहड़), सत्यनारायण जांगिड़, बजरंग जांगिड़ (काचरिया), गोपाल जांगिड़ (कनेछन), रामलाल (काशीपुरा), सत्यनारायण (फुलिया कला), घेवर जांगिड़ (ईटडिया) सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular