Homeभीलवाड़ासाइको दीपक ने बचपन के दो दोस्तों को भी बेरहमी से मार...

साइको दीपक ने बचपन के दो दोस्तों को भी बेरहमी से मार डाला एक का काटा प्राईवेट पार्ट, पुलिस को आरोपित के घर से मिली दो और लाशे

भीलवाड़ा। शहर की रमा विहार कॉलोनी स्थित अय्यपा मंदिर के चौकीदार लाल सिंह की हत्या से ठीक पहले कातिल दीपक नायर ने अपने ही घर में बचपन के दो दोस्तों का बेरहमी से कत्ल कर दिया और प्राईवेट पार्ट काट दिये। दोनों शव, गुरुवार दोपहर पुलिस ने आरोपी के घर से कब्जे में लिये हैं। ये शव मिलने के बाद बापूनगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की माने तो ये तीनों ही हत्यायें कातिल ने एक ही तरीके से की है।

IMG 20250424 WA0070

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमा विहार कॉलोनी में अय्यपा मंदिर के चौकीदार लाल सिंह (54)रावणा राजपूत निवासी मलान की बुधवार रात करीब पौने दो बजे मंदिर परिसर में ही बेरहमी से हत्या कर उनके प्राईवेट पार्ट काट दिये थे। इस वारदात के एक घंटे बाद ही पुलिस ने कातिल को धर दबोचा। यह आरोपी मूलतया केरल का रहने वाला है, जो अभी बापूनगर में रह रहा था। आरोपी को बुधवार रात सुभाषनगर पुलिस ने चौकीदार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20250424 WA00711

पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी दीपक के घर से चौकीदार की हत्या के दौरान काम में ली गई बाइक जब्त करने गुरुवार दोपहर उसके घर पहुंची। जहां मकान से बदबु आ रही थी। ऐसे में सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने प्रताप नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान को खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। इस मकान के हॉल में दों शव मिले। शव बूरी तरह क्षत-विक्षत हालत में थे। इनमें से एक का प्राईवेट पार्ट कटा हुआ था। सिर बिखरे हुये थे। खून फैला हुआ था। प्रताप नगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। मौके पर पुलिस छानबीन कर रही है।

IMG 20250424 WA0072

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक नायर के घर में मिले शव उसी के बचपन के दोस्त संदीप भारद्वाज और मोनू टांक के बताये गये हैं। इन दोनों की हत्या भी चौकीदार की हत्या से पहले आरोपी दीपक नायर ने कर दी। उधर, इन हत्याओं की खबर बापूनगर के साथ ही शहर में फैल गई। इससे आमजन में सनसनी फैल गई। वहीं सोशल मीडिया पर दीपक का एक साल पुराना केरल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार से एक्सीडेंट के बाद यह पुलिस से उलझता हुआ नजर आ रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES