Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़चित्तौड़गढ़ में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

चित्तौड़गढ़ में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

प्रश्नोत्तरी के जरिये पंचायती राज व्यवस्था के लिए किया जागरूक।

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला इकाई नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन मदर टेरेसा महिला मंडल की अध्यक्ष श्वेता सामर के नेतृत्व में स्वस्तिक कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लगभग 100 से 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को पंचायती राज की जानकारी दी गई और उनकी सहभागिता को बढ़ावा मिला। वार्ड पंच भगवती तेली ने बताया कि 24 अप्रैल को भारत सरकार 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 की वर्षगांठ पर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाती है। इसी अधिनियम से पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ था।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान गुंजन पांडिया, द्वितीय पूरणमल ओढ़ और तृतीय स्थान अंजू मेनारिया को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में माया व्यास भी उपस्थित रहीं।
इसी कड़ी में, जिले की प्रमुख कोचिंग संस्थाओं में भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। श्री सांवरिया कोचिंग क्लासेस, 37 चित्तौड़गढ़ में प्रथम स्थान कीर्ति कर चौहान, द्वितीय स्थान तनीषा शर्मा और तृतीय स्थान राजेश जाट को प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में शिवराज जलन द्वारा पंचायती राज व्यवस्था पर प्रकाश डाला गया। वहीं, द्रोणाचार्य कोचिंग क्लासेस, चित्तौड़गढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमाना बोहरा, द्वितीय स्थान तनिष्का सैनिक और तृतीय स्थान फाल्गुनी जन्म को प्राप्त हुआ।इस अवसर पर जाट सर ने भी पंचायती राज दिवस के महत्व पर अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम का समापन नेहरू युवा केंद्र की ओर से उपस्थित भरत बारेठ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES