फैक्ट्री अवैध रूप से चलती पाई गई
सादुलपुर, (बजरंग आचार्य ) –
स्मार्ट हलचल|राजगढ़ तहसील के गांव गालड़ में बालसमंद रोड़ पर गालड़ की रोही में चल रही अवैध टायर फैक्ट्री का गुरुवार को अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उक्त फैक्ट्री में पुराने टायर जलाए जाने का काम होता है। मौका निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री अवैध रूप से चलती पाई गई। जांच के लिए गए अधिकारियों ने फैक्ट्री मालिक राजपाल को पाबंद किया गया और भविष्य में फैक्ट्री नही चलाने के लिए पाबंद भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि सिद्धमुख तहसीलदार के आदेश पर गिरदावर राजबाला, ग्राम पंचायत पटवारी अशोक कुमार के साथ पटवारी जितेंद्र चारण व गांव ग्रामीण दलीप सहु, मुकेश तरड़, राममूर्ति महिया, दलीप महिया, सुनील महिया, राजेश तरड, समुंद्र गोदारा, महेंद्र सिंवर, राधेश्याम कचोरिया, नरेश पटीर, जगदीश तरड़, हवासिंह गोदारा, पवन भांभू, जयसिंह टांडी आदि ग्रामीण मौजूद थे।