Homeभीलवाड़ाबिजोलियातीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से, बिजोलिया खुर्द शिवमय हुआ

तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से, बिजोलिया खुर्द शिवमय हुआ

दीपक राठौर

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|बिजौलिया खुर्द में भगवान शिव की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है तथा ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है।महोत्सव के प्रथम दिवस सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। भजन-कीर्तन एवं मंत्रोच्चार से वातावरण शिवमय हो गया।द्वितीय दिवस पर भव्य जल यात्रा निकाली गई। इस जल यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। श्रद्धालु कलश लेकर मंदिर परिसर तक पहुंच कर भगवान शिव की आराधना की। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।
आयोजकों के अनुसार अंतिम दिवस पर विधि-विधान से भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular