पंचायती राज एवं निकाय चुनाव नहीं कराए जाने के खिलाफ में हिंडौन में हुई कांग्रेसियों की बैठक

कांग्रेसियों ने राज्य की भाजपा सरकार को खूब कोसा
सूरौठ। स्मार्ट हलचल|प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर मंगलवार को हिंडौन विधायक निवास पर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पंचायती राज एवं निकाय चुनाव नहीं कराए जाने के खिलाफ में एवं संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसियों की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता विधायक अनीता जाटव ने की। बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, देवी सहाय दत्तात्रेय, तारा गुर्जर, महेश बेनीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि विधायक निवास पर मंगलवार को दोपहर 12:00 हिंडौन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने राजस्थान में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर राज्य की भाजपा सरकार को खूब कोसा। कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य की पर्ची वाली भाजपा सरकार के कार्यों से आमजन त्रस्त हैं। लोगों के कार्य नहीं हो रहे हैं। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिंडौन विधानसभा में कांग्रेस परिवार में चल रही गुटबाजी के बारे में विधायक अनीता जाटव को अवगत कराया। विधायक अनीता जाटव ने कहा कि हिंडौन विधानसभा में कांग्रेस की जो दूसरी मीटिंग चल रही है उसमें उन्हें कमजोर किया जा रहा है ये लोग पार्टी को धरातल पर कमजोर करने में लगे हुए हैं। विधायक ने कांग्रेसियों से कहा कि जागरुक होकर संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राउंड पर कार्य करना होगा। विधायक जाटव ने कहा कि विधानसभा में कुछ लोग बाहर से आकर गंदी राजनीतिक कर रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने विधायक अनीता जाटव को साफा माला पहनाकर व राधा कृष्ण का मूमेंटो भेंट कर सम्मान किया। साथ ही बैठक में पधारे वरिष्ठ कांग्रेसियों का साफा पहनाकर सम्मान किया। बैठक में विधायक अनीता जाटव, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, वरिष्ठ कांग्रेसी देवी सहाय दत्तात्रेय, तारा बैसला, महेश बेनीवाल, कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, दलवीर चौधरी धंधावली, पिंटू चौधरी, राजू चांदनगांव, मोहन सिंह गुर्जर, हेमू गुर्जर, बिट्टू चतुर्वेदी, हजारी, निर्भय सिंह गुर्जर, खिलन सिंह जाटव, मेघ सिंह, दिलीप महावर सूरौठ, राकेश शुक्ला, मुकुट चतुर्वेदी, फूल सिंह सैनी, भजनलाल जाटव धंधावली, श्याम बाबू, सचिन, पुष्पेंद्र ठेकेदार, दाउद अली, रमजान, चंद्रराम डागुर, हजारी, भरत राम डागुर सोमली, मुरारी, गोपाल सैनी बाढ़, रूप सिंह सैनी, महेश सैनी, महेंद्र सैनी, रामकुमार जाटव, रामबाबू जाट, हरवीर बीएलए, धनंजय कुमार, ओमप्रकाश पीलवा, अरुण सिंह, शेर सिंह, महेंद्र देवलेन, विष्णु कुमार, मोहन सिंह, जेके सिंह, मुरारी, भूरमल खिजूरी, हरिमोहन खेड़ी, हरिलाल जाटव, गुलाब सिंह हिंडौन, भगवान सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन दलवीर चौधरी ने किया।