Homeराजस्थानकोटा-बूंदीभगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने गांवों...

भगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने गांवों में जाकर निमंत्रण दिया

(इंजी.रवि मीणा)

कोटा: स्मार्ट हलचल|सुल्तानपुर में निकलने वाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर रविवार को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीयो ने सीमल्या क्षेत्र के गांवो में समाज के लोगों से शोभायात्रा में पहुंचने को लेकर चर्चा करी। समाज के राधेश्याम शर्मा बंटी ने बताया कि सुल्तानपुर नगर में सोमवार 28 अप्रेल को ब्राह्मण समाज उपखंड क्षेत्र दीगोद की ओर से भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। समिति अध्यक्ष हरिप्रकाश शर्मा और कार्यक्रम समिति के अजय दाधीच ने बताया कि शोभायात्रा सुल्तानपुर पुलिस थाने के गणेश मंदिर से शाम साढ़े 4 बजे रवाना होगी। इसको लेकर रविवार को नगर में घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर समाज बंधुओं को निमंत्रण दिया गया। समिति के अजय शर्मा, पारस शर्मा और चंद्रप्रकाश दाधीच ने बताया कि शोभायात्रा में उज्जैन से महाकाल की अघोरियों के साथ बारात, कच्ची घोड़ी नृत्य और उज्जैन से ढोल ताशा की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभायात्रा मुख्य मार्ग होते हुए कृषि उपज मंडी विजय हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी। जहां 108 दीपों से महाआरती होगी। इस मौके पर समाज के अक्षय दाधीच, नितिन शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा,जितेंद्र शर्मा, रवींद्र व्यास, विनोद शर्मा, सोमेश दाधीच आदि ने घर-घर जाकर निमंत्रण व पीले चावल दिए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES