Homeभीलवाड़ामांडलगढ़खोतकुड़ी महादेव: 16 फरवरी को सजेगा भजनों का दरबार, 17 को भरेगा...

खोतकुड़ी महादेव: 16 फरवरी को सजेगा भजनों का दरबार, 17 को भरेगा महाशिवरात्रि का विशाल मेला

• अर्जुन राणा, अनु पांचाल और डांसर सिमरन-संजू देंगे शानदार प्रस्तुतियां
• कॉमेडी कलाकार सांवर सेन गुदगुदाएंगे, मोहनपुरा प्रशासक रामस्वरूप तेली ने दी जानकारी

✍️ महावीर सेन

मांडलगढ़/गेणोली।स्मार्ट हलचल|महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मांडलगढ़ कस्बे के ग्राम पंचायत गेणोली, मोहनपुरा और नीम का खेड़ा स्थित खोतकुड़ी महादेव दरबार परिसर में भव्य आयोजनों की तैयारियां जोरों पर हैं। शिवभक्तों के लिए 16 और 17 फरवरी को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

ग्राम पंचायत मोहनपुरा के प्रशासक रामस्वरूप तेली के अनुसार:

  • 16 फरवरी (विशाल भजन संध्या): भजन गायक अर्जुन राणा, गायिका अनु पांचाल, डांसर सिमरन (भीलवाड़ा), संजू (भीलवाड़ा) और कॉमेडी कलाकार सांवर सेन एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां।
  • 17 फरवरी (विशाल मेला): प्रातः 11:00 बजे से मेला प्रारंभ। मेले के दौरान युवराज वैष्णव एंड पार्टी द्वारा दिन में भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी।

उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

खोतकुड़ी महादेव मंदिर क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। आयोजकों ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और भजन संध्या का आनंद लेने पहुंचेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular