Homeराजस्थानकोटामहेंद्र मीणा ने रक्तदान कर किया पुण्य का काम:- लक्ष्मण मीणा

महेंद्र मीणा ने रक्तदान कर किया पुण्य का काम:- लक्ष्मण मीणा

महेंद्र मीणा रक्तदान कर बूंदी जिले का डोनर ऑफ द डे बने

स्मार्ट हलचल|रक्तकोष फाउंडेशन जिला बूंदी व लक्ष्मण रेखा ट्रस्ट (एल आर टी), रक्तदान जीवनदान टीम बूंदी के रक्तवीर महेंद्र मीणा ने 13 फरवरी 2026 को बूंदी सरकारी ब्लड बैंक में पहुंच कर मरीज कस्तुरी बाई के लिए रक्तदान किया।रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी जिलाध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा *हर दिन रक्तदान हर दिन जीवनदान* अभियान चलाया है जिसमें आज बूंदी जिले की ओर से महेंद्र मीणा ने सरकारी ब्लड बैंक बूंदी पहुंचकर रक्तदान करके पुण्य का काम किया है। इस अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन की ओर से महेंद्र मीणा को *डोनर ऑफ द डे* बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महेंद्र मीणा ने बताया कि सभी स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि समय पर जरूरतमंद मरीजों की जान बच सके।
महेंद्र मीणा द्वारा रक्तदान करने पर रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी के कार्यकर्ता ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा, रामलाल मीणा, सीताराम मीणा,उम्मे हबीबा ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular