Homeभीलवाड़ाशिक्षक संघ राष्ट्रीय महासदस्यता अभियान का आगाज आज

शिक्षक संघ राष्ट्रीय महासदस्यता अभियान का आगाज आज

राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का सदस्यता महा अभियान का आगाज गुरूवार से होगा। कोटड़ी उपशाखा अध्यक्ष दुर्गाशंकर शर्मा व मंत्री पुष्पेन्द्र काबरा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का महासदस्यता अभियान को लेकर जिले से नियुक्त सदस्यता अभियान प्रभारी राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला सभाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के निर्देशन में एक मई से उपशाखा कोटड़ी क्षेत्र में चलाया जाएगा। उपशाखा कार्यकारिणी तथा संकुल संयोजक, सहसंयोजकों एवं महिला संयोजकों के संयुक्त प्रयास से प्रत्येक संकुल पर उपशाखा के वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देशन में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होने राज्य स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के निर्धारित समय तक शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए संकुल क्षेत्र में नियुक्त सभी शिक्षकों से सदस्य बनने का आग्रह करने को कहा है। ताकि समय से पूर्व ही लक्ष्य को पूरा किया जा सके। संगठन की ओर से अबकी बार तीन लाख पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उपशाखा कोटड़ी में भी विशेष उत्साह नजर आ रहा है। जिला उपसभाध्यक्ष शान्ति लाल पोखरना ने आग्रह किया है कि उपशाखा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लिए पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए सतत प्रयास करें ताकि लक्ष्य से अधिक सदस्यों को बना कर जिले में उपशाखा को उत्कृष्ठता दिला सके। सदस्यता अभियान प्रभारी दिनेश शर्मा ने सभी संयोजकों को महाअभियान में गुरूवार से ही सदस्य बनाने के लिए जुटने का आग्रह किया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES