सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|05 वारण्टो में फरार स्थाई वारन्टी सोमवीर उर्फ कालिया को गिरफतार किया गया है।पुलिस अधीक्षक जय यादव आई पी एस के निर्देशन में किशोरीलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ व थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग पु०नि० के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को एक स्थाई वारण्टी 1- सोमवीर उर्फ कालिया’ पुत्र ‘दलीप उम्र 29 साल निवासी ढाणी जीराम पुलिस थाना हमीरवास जिला चूरू को अलग अलग स्थानो से पतासरी कर गिरफतार किया गया। उक्त स्थाई वारण्टी के विरूध पुलिस थाना राजगढ, हमीरवास व तारानगर में कुल 05 स्थाई वारण्ट पैण्डिग चल रहे थे जिनका निस्तारंण करवाया जाकर स्थाई वारण्टी को न्यायालय में पेश कर जिला उपकारागृह राजगढ मे भिजवाया गया। उक्त कार्रवाही में पुलिस टीम सदस्य संदीप कुमार कानि०, राहुल कानि० 333 पुलिस थाना राजगढ क़ी मुख्य भूमिका रही।