Homeराजस्थानअलवरअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने किया बानसूर का दौरा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने किया बानसूर का दौरा

सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बानसूर । स्मार्ट हलचल|अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बानसूर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बानसूर थाने व डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एएसपी शर्मा ने बानसूर थाना अधिकारी सुरेंद्र मलिक के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कालिका पेट्रोलिंग टीम से संवाद करते हुए स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं से जुड़े किसी भी प्रकार के अपराध पर तुरंत कार्रवाई की जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए। एएसपी शर्मा पुलिस की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए और उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES