Homeराज्यअब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा,सप्लीमेंट्री एग्जाम नही होंगे

अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा,सप्लीमेंट्री एग्जाम नही होंगे

7 या 8 मई को आ सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट

भोपाल: स्मार्ट हलचल|मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम अब साल में दो बार आयोजित किए जाएंगे। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी जुलाई-अगस्त के बीच। इसे कॉलेज में होने वाले सेमेस्टर सिस्टम की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। इस व्यवस्था को स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल विनियम 1965 में संशोधन कर शुक्रवार को अधिसूचना राजपत्र में जारी कर लागू भी कर दिया है। यही नहीं, इसी शेक्षणिक सत्र में होने वाले सप्लीमेंट्री एग्जाम की व्यवस्था भी खत्म कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत, जो विद्यार्थी फरवरी में बोर्ड परीक्षा देंगे, उन्हें जुलाई में होने वाली द्वितीय परीक्षा में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। इस बदलाव का असर साल 2024-25 की परीक्षा से होगा। सूत्रों का कहना है कि इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनका परिणाम जल्द ही घोषित होगा। इसके बाद, जुलाई में द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहली परीक्षा देने वाले विद्यार्थी ही शामिल होंगे। दोनों परीक्षा के अंकों के आधार पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम तैयार होंगे। वहीं बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है सोमवार या मंगलवार को रिजल्ट की तारीखों का ऐलान हो सकता है 7 या 8 मई को रिजल्ट जारी होने की संभावना है

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES