उदयपुर, 8 अप्रैल।स्मार्ट हलचल|शहर में आज ग्रीन पीपल सोसाइटी के सदस्यों द्वारा नवपदस्थापित जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें बुके भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। वहीं डॉ. सतीश शर्मा ने बीते वर्षों में सोसाइटी की उपलब्धियों और गतिविधियों पर आधारित एक ब्रोशर कलेक्टर को भेंट किया।
इस अवसर पर समिति के सदस्य शरद श्रीवास्तव, सुहेल मजबूर, वी.एस. राणा और एस.के. वशिष्ठ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
