Homeअजमेरराजस्थान में आज आंधी के बवंडर की संभावना

राजस्थान में आज आंधी के बवंडर की संभावना

*10 जिलों में भारी ओलावृष्टि का अलर्ट हुआ जारी
*तेज आंधी और बारिश की तात्कालिक चेतावनी जारी
*सात मई तक प्रदेश में राहत का दौर जारी रहेगा

(हरिप्रसाद शर्मा)

स्मार्ट हलचल|अजमेर/पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक राजस्थान में तेज आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में मध्य पाकिस्तान और आस-पास लगने वाले पंजाब तथा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर सक्रिय है। इसके प्रभाव यहां तेज हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी से नमी भी आ रही है। हवा में आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
*इस सप्ताह हीट वेव से राहत जारी हरेगी
मौसम में आए इस बदलाव के असर से प्रदेश में हीट वेव से राहत मिली है। प्रदेश का अधिकतम पारा जहां 47 डिग्री को छू गया था, वहीं पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान का स्तर सामान्य से छह से सात डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि सात मई तक प्रदेश में राहत का दौर जारी रहेगा और आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में हीट वेव की संभावना नहीं है।

*इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने सपूरे राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। लेकिन बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालौर में तेज आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी अगले तीन घंटों के दौरान तेज आंधी और बारिश की तात्कालिक चेतावनी जारी की गई है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रहा। सीकर में पारा 36 डिग्री, कोटा में 37 डिग्री और बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जैसलमेर में 39.6 डिग्री, जोधपुर में 37.3 डिग्री और बीकानेर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES