शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा । स्मार्ट हलचल|देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर द्वारा 88 दिव्यांगों को स्कूटी वितरण किए जाने पर लाभार्थियों ने मंगलवार को उनके टोंक कार्यालय पहुंचकर आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि बीते दिनों 26 मार्च को उनियारा में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत के कर-कमलों द्वारा सरकार से निशुल्क स्कूटियों का वितरण किया गया था। यह स्कूटियां विधायक कोष से स्वीकृत की गई थीं, जिससे दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिली है। दिव्यांग जन लाभार्थियों ने बताया कि स्कूटी मिलने से अब उन्हें अपने दैनिक कार्यों जैसे यात्रा, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों में काफी सुविधा हो रही है। इससे उनकी आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।इसी के चलते सभी लाभार्थियों ने टोंक स्थित विधायक के निजी कार्यालय (सांवरिया होटल) पहुंचकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और इस पहल को सराहनीय बताया। इस दौरान दिव्यांग जन समिति के सचिव शंभू दयाल बैरवा, उप सचिव अशोक कुमार सैनी, अध्यक्ष सुरेश कुमार महावर, कोषाध्यक्ष राजकुमार महावर सहित मुकेश सैनी, राजेन्द्र बैरवा, भागीरथ पारीक, जाकिर हुसैन, बिहारी मीणा, रामधन शर्मा, पवन पारीक, विमल पारीक, रामकेश मीणा, महावीर रेगर, कन्हैया लाल सैनी, दीपक कुशवाहा सहित कई दिव्यांगजन मौजूद रहे।
