ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|गौसेवा के साथ ही विशाल गौ चिकित्सालय के लिए जिले की प्रसिद्ध श्री कृष्ण आदिनाथ गौशाला भादसोड़ा में अब महाकाल का विशालकाय मन्दिर निर्माण भी होने जा रहा है, इस नवाचार की शुरुआत गुरुवार को हो गई है।
भगवान महाकाल का शिवालय निर्माण कार्य 12 फरवरी गुरुवार गोधूलि वेळा मे महाकाल प्रभु को साक्षी मानकर गौशाला परिसर मे शिलापूजन के साथ शिवालय के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसमे सम्पूर्ण मन्दिर निर्माण के मुख्य लाभार्थी ऊकार लोहार, विशाल भादविया शिव लिंग की सेवा एवं शिव सेवक टीम से विशेष सहयोग रहेगा है।
गोशाला अध्यक्ष विशाल भदविया ने बताया कि मुख्य बात यह है कि गौशाला में 27 फीट शिखर ओर लाल पत्थर में मंदिर का निर्माण होगा तथा इस शिवालय में बाबा महाकाल के समक्ष हवन की वेदी भी बनेगी।
इस दौरान रमेश अग्रवाल, अजय खेरोदीया, लोकेश टेलर, उदय लाल आचार्य, आशीष एवं ग्वाल सेवक उपस्थित रहे।
