विजया पालीवाल को मिला उपाध्यक्ष पद

ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन मे उपाध्यक्ष का पद
इंदोर मध्यप्रदेश
स्मार्ट हलचल|डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया की इंदौर की रहने वाली विजया पालीवाल  को ग्वालियर मे हुईं मीटिंग मे सार्व सहमति से उपाध्यक्ष पद पर चुन लिया गया है फोन पर हुईं बातचीत मे विजया पालीवाल  ने उपाध्यक्ष पद मिलने पर सहमति जताई और अपने बारे मे जानकारी दी की कैसे उन्होंने लकड़ी की कुर्सी से पार्लर शुरू कर दिया किस प्रकार, राष्ट्रीय लेबल पर पहचान बनाई संस्कार ब्यूटी सलोन और अॅकेडमी की ऑनर विजया पालीवाल ने अपनी मेहनत लगन और ईमानदारी से ब्यूटी फील्ड में 26 वर्षों का अनुभव हासिल किया और विजया पालीवाल  ने अलग अलग शहर और राज्य मे हजारों ब्यूटी शिअन को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया।उन्होंने अमरावती, पानसेमल, उज्जैन, भोपाल और खंडवा सहित कई शहरों में सेमिनार लेकर लोगों को आगे बढ़ने की दिशा दी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति परिवार गुरुओं और स्टुडंट को दिया है “छोटी शुरुआत ही एक दिन बड़ी पहचान बनती है।”