Homeभीलवाड़ाआसींद में गूंजे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, दीप जलाकर झंडा फहराया

आसींद में गूंजे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, दीप जलाकर झंडा फहराया

रोहित सोनी

आसींद ,9 मई । भारतीय सेना का मनोबल मजबूत करने को लेकर नगर के बड़ा मंदिर चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार शाम को विधायक के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी कर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। वही भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर पर दीप प्रज्वलित कर तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता का जय घोष किया तथा प्रार्थना की कि ईश्वर हमारी भारतीय सेना को शक्ति प्रदान करें ताकि दुश्मनों का नाश कर सके। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में पहलगांव में आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों का जो सिंदूर उजाड़ा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना एक-एक खून के कतरे का बदला लेकर रहेगी। उनको मुंह तोड़ जवाब देगी ।उन्होंने नगर व क्षैत्रवासियों ,भारतीयों से अपील की है कि हम सब एकजुट होकर भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाएं ताकि हमारी सेना दुश्मनों के सपनों को चकनाचूर कर सके। साथी उन्होंन भारत पर हो रे पाकिस्तान के कायराना हमले की निंदा की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES