Homeबीकानेरमहाराणा प्रताप चौक जल निकासी की गंभीर समस्या का शीघ्र ही समाधान...

महाराणा प्रताप चौक जल निकासी की गंभीर समस्या का शीघ्र ही समाधान होगा – सरकार ने जारी किया बजट

 (बजरंग आचार्य ) 

सादुलपुर/स्मार्ट हलचल|यहां के महाराणा प्रताप चौक के आसपास की जल भराव की गंभीर समस्या का शीघ्र ही समाधान हो जाएगा। इसी प्रकार बहल रोड के पास एकत्रित होने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए भी कार्य जल्दी आरम्भ हो जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनियां ने सोमवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूनियां ने बताया कि पूर्व राजेन्द्र राठौड़ तथा लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेंद्र झाझडिया को नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन समस्याओं के बारे में अवगत करवाया था। उसके बाद दोनों नेताओं के सतत प्रयासों से राजस्थान सरकार ने करीब दो करोड रुपए का विशेष बजट जारी कर दिया है। बताया गया है कि महाराणा प्रताप चौक की जल भराव समस्या के निस्तारण पर एक करोड़ 20 लाख रुपए व्यय होंगे। इसी प्रकार बहल रोड पर एकत्रित होने वाले गंदे पानी की निकासी व्यवस्था पर 74 लाख 50 हजार रुपए खर्च होंगे। यह बजट जारी हो गया है तथा शीघ्र ही नगर पालिका द्वारा संबंधित निर्माण कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
पिलानी रोड रेलवे फाटक पर निर्मित हो चुके रेलवे ओवर ब्रिज को चालू करवाए जाने के संबंध में पूनियां ने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन तथा अन्य उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई है। आरओबी पर लाइटिंग कार्य अभी बाकी है तथा कुछ अन्य तकनीकी कार्य हैं। यह कार्य आगामी दो सप्ताहों में पूरे होने की प्रबल संभावना है। उसके बाद यह आरओबी मई माह के अंत तक विधिवत शुरू हो जाएगा। इस मौके पर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे देवेंद्र झाझडिया के प्रतिनिधि के रूप में जोगेंद्र झाझड़िया, शहर मंडल संयोजक गोपाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश मुदगल, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सांवरमल स्वामी आदि मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES