Homeबीकानेरसिद्धमुख थाना क्षेत्र के गांव रेजड़ी में महिला के साथ ज्यादती करने...

सिद्धमुख थाना क्षेत्र के गांव रेजड़ी में महिला के साथ ज्यादती करने के प्रयास, मामला दर्ज

(बजरंग आचार्य ) –

सादुलपुर|स्मार्ट हलचल|राजगढ़ पुलिस वृत के सिद्धमुख थाना क्षेत्र के गांव रेजड़ी में महिला के साथ ज्यादती करने के प्रयास की घटना हुई है। इस बारे में सिद्धमुख थाने में रेजड़ी गांव की निवासी दीपिका पत्नी जयदेव जाट द्वारा मंगलवार को मामला दर्ज करवाया गया है। दर्ज मामले के अनुसार शनिवार की शाम को परिवादिनी अपने घर पर थी व उसका पति जयदेव बेटा तनिश और सास भी घर पर थे। इसी दौरान पुलिस सायरन बजाते गाड़ी एचआर 20 एए 2278 घर के आगे पहुंची। उसमें कृष्ण कुमार पुत्र महावीर जाट था। कृष्ण घर में घुसकर गन्दी गन्दी गालियां देने के पति बेटे को गंदे गंदे गालियां देने लगा और परिवादिनी का हाथ पकड़ कर कपड़े फाड़ दिए। कृष्ण ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया, यह देखकर जयदेव व बेटे ने बचाने का प्रयास किया तो कृष्ण कुमार आपे से बाहर हो गया। उसने तनिश को पकड़ कर घसीटते बाहर हुए गाड़ी की तरफ ले गया व गाड़ी में डालने की कोशिश की। इससे तनिश के शरीर पर चोटें भी लग गई। बाद में कृष्ण कुमार ने यह धमकी दे बताते हैं कि मेरे पास तुम्हारे यानी दीपिका के नग्न आपत्तिजनक फोटो है यदि मेरे कहे अनुसार मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाओगी तो मैं उन्हें वायरल कर दूंगा तथा बदनाम कर दूंगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES