Homeभीलवाड़ाबारहठ महाविद्यालय में हुआ जल मन्दिर का उद्घाटन

बारहठ महाविद्यालय में हुआ जल मन्दिर का उद्घाटन

शाहपुरा(किशन वैष्णव)स्थानीय महाविद्यालय में स्व. राजेश सोनी जहाजपुर की पुण्यस्मृति में डाॅ. हँसराज सोनी द्वारा जल मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं वाटर कूलर को स्थापित करवाया गया। जिसका उद्घाटन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांत संगठन मंत्री डाॅ. गंगा श्याम गुर्जर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. गुर्जर द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, विचार एवं संगठन को मजबूत बनाने के विषय में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अगली कड़ी में जीव सृष्टि कल्याण कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में परिंडे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया तथा नियमित रुप से इनमें जल भरने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं प्राचार्य डाॅ. पुष्करराज मीणा द्वारा संगठन की विभिन्न गतिविधियों में महाविद्यालय की सक्रियता को सराहते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन इकाई सचिव दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रांत सह प्रचारक प्रो. धर्मनारायण वैष्णव, जिला सह सचिव प्रवीण टांक, सह संयोजक प्रज्ञा प्रवाह डाॅ. सत्यनारायण कुमावत, संघ कार्यकर्ता मनमोहन शर्मा एवं महाविद्यालय के मूलचन्द खटीक, डाॅ. अनिल कुमार श्रोत्रिय, डाॅ. ऋचा अंगिरा, प्रो. मुकेश कुमार मीणा एवं प्रो. अतुल कुमार जोशी आदि सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES