Homeबीकानेरराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में डिजिटल प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में डिजिटल प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन

(बजरंग आचार्य )

सादुलपुर –स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में शुक्रवार को डिजिटल प्रवेशोत्सव अभियान का आयोजन बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे पोस्टरों और डिजिटल सूचना सामग्री से सजाया गया था।इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को डिजिटल माध्यमों से प्रवेश की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा सरकारी योजनाओं और शैक्षिक सुविधाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह पूनिया, चूरू जिला अर्बन कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष राहुल पारीक, हैदर अली, मुमताज बैग मुगल द्वारा की गई। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह पूनिया ने अपने संबोधन में बताया कि डिजिटल माध्यमों से प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और त्वरित बन गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिल रहा है। हायर सेकेंडरी स्कूल में कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि संकाय के साथ साथ व्यावसायिक शिक्षा भी संचालित है।। यह विद्यालय पढ़ाई के साथ साथ खेल क्षेत्र में बहुत से अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी दिए हैं। विद्यालय में संचालित अटल टिकटिंग लैब राजस्थान में इनोवेशन के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही हैं।। इसके साथ साथ राजस्थान सरकार द्वारा विद्यालय में कम्प्यूटर विज्ञान को ऐच्छिक विषय के रूप में संचालित करने की मान्यता भी इसी सत्र से दी है । सभी संकायों के साथ साथ कंप्यूटर ऐच्छिक विषय के रूप में यह राजगढ़ तहसील का एकमात्र राजकीय विद्यालय हैं।
अभियान के तहत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई, और अभिभावकों के लिए डिजिटल पंजीकरण का डेमो दिखाया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, ई-मित्र केंद्रों के सहयोग, छात्रवृत्ति योजनाओं, और शिक्षा विभाग की अन्य डिजिटल पहलों के बारे में जानकारी दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES