सरकारी खरीद केंद्रों पर किसान परेशान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

इंजीनियर रवि मीणा

कोटा : स्मार्ट हलचल|दीगोद क्षेत्र में गेहूं के सरकारी खरीद केंद्रों पर हो रही अव्यवस्था को लेकर किसानों के हित में कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के निर्देश पर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मेघवाल देवपुरा के नेतृत्व में जिला आईएएस अधिकारी आराधना चौहान को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मेघवाल देवपुरा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार की मंशा नहीं की वह किसानों की फसल को सरकारी खरीद केन्द्र पर खरीदें। अगर यहां के मंत्री भी किसान हितैषी होते तो आज किसानों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मेघवाल देवपुरा ने बताया है कि किसानों टोकन मैसेज को तुरंत प्रभाव सरलीकरण करके किसान जिस दिन चाहे उसकी उपज की तुलाई होनी चाहिए,किसानों का जल्दी पेमेंट हो,कांटों की मात्रा बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। सुल्तानपुर एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक महेंद्र मेघवाल ने बताया है कि खरीद केन्द्रों पर 2026-27 के लिए गेहूं तुलाई 30 जून 2026 तक की जाये, एवं और समय कि अवधि बढ़ाकर किसानों का लाभ दिया जाए। गेहूं की गुणवता पर छूट दी जाये बारिस होने में किसान की कोई गलती नहीं है फिर इसकी सजा किसान को क्यों दी जाये। कांग्रेस दीगोद मंडल अध्यक्ष कुंजबिहारी नागर डूंगरज्या, एनएसयूआई कोटा ग्रामीण जिला महासचिव सुरेन्द्र मीणा मंडोला, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश मेघवाल हरिपुरा, कुलदीप मेघवाल पडा़सलिया,पवन गोचर देवपुरा,किशन मेघवाल दीगोद, आयुष सेन दीगोद, राजेन्द्र मेघवाल, आकाश मीणा , पुरूषोत्तम मीणा आदि मौजूद रहे।