Homeभीलवाड़ाबनेड़ा उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास की पहल पर राहतों की बयार परित्यक्ता...

बनेड़ा उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास की पहल पर राहतों की बयार परित्यक्ता महिला को मिला संबल, एक साथ 15 योजनाओं का मिला लाभ

रायला ( लकी शर्मा) बनेड़ा क्षेत्र के कासोरिया निवासी एक परित्यक्ता महिला सावित्री तिवाड़ी को बनेड़ा उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास की पहल पर राज्य सरकार की 15 योजनाओं का लाभ दिलाया गया। महिला लंबे समय से आर्थिक तंगी में जीवन बिता रही थी।

दो वक़्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली कासोरिया गांव की एक परित्यक्ता महिला सावित्री के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। इसकी वजह है—बनेड़ा उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास की संवेदनशील पहल, जिन्होंने महिला के जीवन की दिशा ही बदल दी।

आप को बता दे की विकलांग परित्यक्ता महिला सावित्री जो कई सरकारी योजनाओं के लिए पात्र थी, लेकिन जागरूकता व संसाधनों के अभाव में कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था। यह मामला जब बनेड़ा SDM श्रीकांत व्यास के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत संपूर्ण प्रकरण की पड़ताल कर विभागीय समन्वय से महिला को परित्यक्ता प्रमाणपत्र जारी कर पेंशन आवेदन करवाया
विरासत नामांतरणकरण खुलवाया पीएम किसान सम्मान निधि पीएम आवास योजना,
खाद्य सुरक्षा, मनरेगा मैट,पट्टा, स्कूटी, आयुष्मान कार्ड,विकलांगता प्रमाण पत्र, नेत्र जांच, पशु बीमा,नल कनेक्शन, तारबंदी, बिजली , विकलांगता प्रमाण पत्र, विद्युत कनेक्शन व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया /प्रस्तावित किया गया।।

अब महिला के पास इलाज के लिए बीमा है, घर में रसोई गैस है, हर माह पेंशन है और सबसे अहम—जीने की एक नयी उम्मीद है। गांव वालों ने भी इस मानवीय कार्य की सराहना की है। इस पूरे मामले ने साबित कर दिया है कि यदि प्रशासन चाहे तो बदलाव सिर्फ फाइलों में नहीं, ज़मीनी हकीकत में भी दिख सकता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES