Homeभीलवाड़ासेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

राजेश कोठारी

करेड़ा। भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के तहत् वीर जवानों के सम्मान में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बस स्टैंड से विधायक उदयलाल भडाणा के नेतृत्व में निकाली गई।जो कस्बे के मुख्य बाजार , चौपाटी चौक,बडा मन्दिर, हनुमान दरवाजा होते हुए पुनः बस स्टैंड पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद जैसे जोरदार नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर विधायक भडाणा ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के प्रति सम्मान व देश भक्ति की भावना को प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस तिरंगा यात्रा में पारस मल जीनगर, सतनारायण लढा, गोपाल महात्मा,रतन गुर्जर, लोकेश बणवट, रघूनाथ गुर्जर सहित बडी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES