जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने स्वायत शासन विभाग की अधिसूचना पर किया आदेश जारी
स्मार्ट हलचल देवली/टोंक/देवली पंचायत समिति के सदस्य वार्ड संख्या 19 क्षेत्र दूनी से निर्वाचित गणेशराम जाट प्रधान पंचायत समिति देवली की सदस्यता समाप्त कर दी है।टोंक जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने स्वायत शासन विभाग की अधिसूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है जो दूनी ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र को सम्मिलित करते हुये पंचायतीराज स
संस्था के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र को पृथक कर दिया गया है। जो यह दूनी नव गठित नगरपालिका बनने के कारण हुई है।जो राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 101(2) (घ) के अनुसार देवली पंचायत समिति के वार्ड संख्या 19 के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र को नव गठित नगरपालिका दूनी में सम्मिलित करने के कारण देवली पंचायत समिति सदस्य गणेशराम जाट को हटाया हुआ माना जायेगा।