Homeभीलवाड़ाअज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत तीन गंभीर रूप से...

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल, सभी लोग तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे थे बीच रास्ते हो गया हादसा

भीलवाड़ा । जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र में चांद जी की खेड़ी गांव में मंगलवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । चारो युवक तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे थे । हादसे के वक्त दो युवक बाइक पर सवार थे और दो युवक पैदल यात्रा कर रहे थे इस दौरान चारो को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया जिससे चारो युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए । ग्रामीणों ने सभी को उप जिला चिकित्सालय बिजौलिया में भर्ती करवाया । जहां सुनील सुथार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया वही दिलीप सिंह भाटी, दिलखुश और सूरज को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । बुधवार सुबह पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular