भीलवाड़ा महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार: प्रज्ञा बुनकर बनीं जिला उपाध्यक्ष
दिनेश साहू आसींद
आसींद, स्मार्ट हलचल। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। गुरुवार को जारी आधिकारिक आदेश के तहत आसींद विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुरा की प्रज्ञा बुनकर सहित सात सक्रिय महिला नेत्रियों को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी विस्तार में उपाध्यक्षों के साथ-साथ महासचिव और सचिव पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं, जिसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है।
संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहने का संकल्प
जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के पश्चात प्रज्ञा बुनकर ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएंगी और महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगी। प्रज्ञा की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
