Homeभीलवाड़ागंगापुर में हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ...

गंगापुर में हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ निकली तिरंगा यात्रा

गगांपुर – ऑपरेशन सिंदूर की सफलता लेकर को लेकर अपने देश की जांबाज सेना के शौर्य को समर्थन में ऐतिहासिक और जोश से भरी हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों से तिरंगा यात्रा कस्बे में निकाली गई। 20 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ। गंगापुर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल विधानसभा क्षेत्र के सौकडों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर सर्किल डाक बंगला से प्रारंभ हुआ और नगर के बस स्टैंड, सहाड़ा चौपाटी, मस्जिद चौक सहित कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाली गई। तिरंगा यात्रा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सभी के हाथों में तिरंगा झंडा था और वातावरण देश भक्ति के नारों से गूंज उठा । यात्रा के दौरान नागरिकों ने भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय जैसे जोरदार नारे लगाए । कस्बे के प्रमुख स्थानों पर फूलों की वर्षा कर देशभक्ति का स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया सहित विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES