Homeभरतपुरअवैध खनन में जब्त जेसीबी पर पहली बार 4 लाख का जुर्माना

अवैध खनन में जब्त जेसीबी पर पहली बार 4 लाख का जुर्माना

यह छीपाबड़ौद क्षेत्र की पहली बार सबसे बडी कार्रवाई है

संजय चौरसिया
हरनावदाशाहजी. स्मार्ट हलचल|उप वन संरक्षक महोदय बारां द्वारा रेंज छीपाबड़ौद में अवैध खनन और परिवहन के मामले में जब्त की गई एक जेसीबी मशीन पर पहली बार 4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। मना जा रहा है कि यह छीपाबड़ौद क्षेत्र की पहली बार सबसे बडी कार्रवाई है। यह कार्रवाई उप वन संरक्षक बारां द्वारा दर्ज प्रकरण संख्या 57-68 दिनांक 20 मार्च 2025 के तहत की गई। यह प्रकरण राजस्थान गजट अधिसूचना 7 जनवरी 2025 और राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत दर्ज किया गया था। अधिसूचना में अवैध खनन और परिवहन से जुड़े अपराधों के लिए दंड और जब्त वाहनों को छोड़ने की प्रक्रिया तय की गई थी।
छीपाबड़ौद क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध खनन और गैर वानिकी कार्यों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।उन्होंने लोगों से अपील की कि वन क्षेत्र में अवैध खनन और अतिक्रमण न करें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES