सैकड़ों समाजजन बने सहभागी,सैकड़ो बेटियों का रजिस्ट्रेशन जारी
कोटा।स्मार्ट हलचल|भारतीय जैन संगठन (BJS) के सहयोग से 05 एवं 06 जून 2025 को स्वस्तिधाम, जहाजपुर में आयोजित होने वाले “स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण कार्यक्रम” की प्रभावी क्रियान्विति हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन तलवंडी जैन मंदिर में किया गया।
बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों से जैन समाज के लगभग 125 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्ण समर्पण एवं सहयोग देने का संकल्प लिया।
सभा को हंसमुख गांधी, शरद पाणोत, विनोद जैन टोरड़ी, महेन्द्र जैन,अनीता जैन एवं अशोक पहाड़िया ने संबोधित किया कर बेटियों सशक्त बनाने के लिए शिविर में जुडने का आव्हान किया।
कार्यक्रम का संचालन अनिल ठोरा द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया। अनिल ठोरा ने बताया कि कोटा शहर से सैकड़ो समाज की बेटियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। यह “स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण शिविर” देशभर की 1000 युवा बेटियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 13 से 20 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाएं भाग लेंगी। शिविर में जीवन कौशल, आत्मविश्वास, संवाद, आत्म-सम्मान, सुरक्षा, भावनात्मक सशक्तिकरण सहित कुल 6 विशेष सत्र एवं एक पेरेंट्स सेशन आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में विशेष सुरेश हरसोरा, निशा जैन, वेद जीवंधर सोगानी, नैना चांदवाद,राजमल पटौदी,यथार्थ जैन एवं रितेश सेठी की उपस्थिति रही।