राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में ‘रक्तदान जागरूकता पखवाड़ा’ के तहत शुक्रवार को मुख्यालय स्थित श्री चारभुजा मन्दिर प्रांगण के विशाल डॉम में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती को समर्पित इस शिविर में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह दिखाते हुए 261 रक्तविरो ने रक्तदान कर आयोजन को सफल बनाया। शिविर में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वही युवा नेता प्रद्युमन सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया और इस पुनीत कार्य के लिए उनकी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योंकि यह सीधे तौर पर किसी का जीवन बचाने के काम आता है। बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही हमारा ध्येय होना चाहिए। आज कोटड़ी के युवाओं ने जिस ऊर्जा के साथ 261 यूनिट रक्तदान किया है वह सराहनीय है। वही युवा नेता प्रद्युमन सिंह ने कहा कि युवा शक्ति जब सेवा के कार्यों से जुड़ती है तो समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता पखवाड़ा मील का पत्थर साबित हो रहा है। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी से ही सफलता मिली है।
सुबह से ही उमड़ी रक्तदाताओं की भीड़
सोसायटी के सचिव शंकर लाल गाडरी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सुबह 8:15 बजे हुआ। पूर्व मंत्री श्री जाट के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं में भारी जोश देखा गया। गाडरी ने जानकारी दी कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसके फलस्वरूप लक्ष्य के अनुरूप 261 यूनिट रक्त एकत्र किया जा सका। शिविर के सफल आयोजन में विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों, स्थानीय कार्यकर्ताओं और चिकित्सा टीम का विशेष सहयोग रहा। अंत में सचिव शंकर लाल गाडरी ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
शिविर में रामकुमार मीणा, जमना लाल डीडवानिया, डेयरी के पूर्व अध्यक्ष रत्न लाल जाट, नगर परिषद भीलवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष ओम नारायणीवाल, कोटड़ी के पूर्व प्रधान विजय सिंह राणावत, कांग्रेस नेता अशोक डीडवानिया, सत्यप्रकाश डीडवानिया, पूर्व सरपंच देवबक्ष जाट बड़ला, भीम सिंह मेड़तिया दातड़ा, श्री चारभुजा मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया, सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोढा, राधेश्याम मूंदड़ा, समाजसेवी श्रवण सोनी, साँवर चंदेल, संजय जाट बिरधोल, राजू जाट, साँवर ककरोलिया घाटी सहित कई पूर्व व वर्तमान सरपंच, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।
