Homeभीलवाड़ाजहाजपुर के रुद्राक्ष पत्रिया ने 10वीं बोर्ड में 98.17% अंक लाकर रचा...

जहाजपुर के रुद्राक्ष पत्रिया ने 10वीं बोर्ड में 98.17% अंक लाकर रचा कीर्तिमान



पिता किसान, मां हाल ही में आयुर्वेद विभाग में चयनित, बेटे की सफलता से गदगद परिवार

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) – राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं परीक्षा परिणाम में जहाजपुर उपखंड के रुद्राक्ष पत्रिया ने 98.17% अंक प्राप्त कर असाधारण प्रदर्शन किया है। रुद्राक्ष को कुल 589 अंक प्राप्त हुए हैं, जिसमें अंग्रेजी विषय में 99 और बाकी सभी विषयों में 98-98 अंक हैं।

रुद्राक्ष एक प्राइवेट स्कूल में अध्ययनरत हैं और उनकी इस शानदार उपलब्धि ने उनके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनके पिता खेती-किसानी से जुड़े हैं, जबकि मां का हाल ही में आयुर्वेद विभाग में चयन हुआ है।

रुद्राक्ष की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, समर्पण और पारिवारिक सहयोग से किसी भी परिस्थिति में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। गांव और क्षेत्र में रुद्राक्ष की इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है, और लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस उपलब्धि के बाद रुद्राक्ष ने कहा कि वह आगे चलकर सिविल सर्विस जा कर देश की सेवा करना चाहता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES