खखरेरू/फतेहपुर|स्मार्ट हलचल|थाना क्षेत्र के पौली गांव में बीती रात चोरों ने एक मुर्गी फार्म को निशाना बनाते हुए कीमती सामान और नकदी पार कर दी। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों समेत एक अज्ञात पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पौली गांव निवासी नफीस बैक पुत्र रमजान बेग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका मुर्गी फार्म गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में स्थित है। आठ और नौ अप्रैल की रात वह फार्म पर मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर सामान समेट ले गए।
पीड़ित के अनुसार चोर पंखे, एलसीडी टीवी, कलर स्टेबलाइजर, करीब पांच सीसीटीवी कैमरे और छह हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। नफीस ने आरोप लगाया कि गांव के ही छोटेलाल पुत्र रोशन खान और सानू पुत्र इश्तियाक ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।
उसका कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से मुर्गी फार्म के कारोबार को लेकर आरोपी उसे परेशान कर रहे थे और वहां से हटाने का दबाव बना रहे थे। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
