मांडलगढ़
स्मार्ट हलचल|मेवाड़ के प्रसिद्ध जन जन की आस्था का केंद्र श्री बाणमाता शक्तिपीठ मंदिर पर अखिल भारतीय गोकुल शर्मा मित्र मंडल मांडलगढ़ के तत्वाधान में श्री बाणमाता शक्तिपीठ के यहां भजन कलाकार गोकुल शर्मा के जन्मोत्सव पर मरीजो को फल वितरण कार्यक्रम रखा गया।
अखिल भारतीय गोकुल शर्मा मित्र मंडल मांडलगढ़ के तत्वाधान में भजन कलाकार गोकुल शर्मा के जन्मोत्सव पर श्री बाणमाता शक्तिपीठ के यहां आयोजित समारोह में शक्तिपीठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं पक्षागत रोगियों को फल वितरण किए गए। वही श्री बाणमाता शक्तिपीठ प्रबंधन विकास संस्थान को 25 पानी की केन भेंट की गई। 5 व्हील चेयर भेट की गई। समारोह में आयोजन मंडल के रामपाल शर्मा, सूरज भट्ट, मनीष शर्मा, भेरू शर्मा सहित सदस्यगगणों ने भजन कलाकार गोकुल शर्मा का मेवाड़ी साफा, माला पहनाकर स्वागत, अभिनंदन किया। इस मौके पर श्री बाण माता शक्तिपीठ प्रबंधन एवं विकास संस्थान अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, सत्यनारायण सुथार कन्हैयालाल धाकड़, महामंत्री अमित जोशी, लेखाकार प्रदीप पोरवाल व्यवस्थापक प्रमोद कुमार धाकड़, भेरुलाल जोशी, भेरूलाल रायका, खाना धाकड़, भेरू धाकड़, सहित भक्तजन मौजूद थे।
