Homeअजमेरकेकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र के विकास को...

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी घोषणाएं

दिलखुश मोटीस

केकडी (अजमेर): स्मार्ट हलचल|विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि जून माह से केकड़ी में रिंग रोड के प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग ₹650 करोड़ होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत केकड़ी को एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल मिलेगा।

विधायक गौतम ने बताया कि जयपुर-भीलवाड़ा, ब्यावर-भरतपुर और देवली-नसीराबाद, इन तीन हाईवे के जोड़ से केकड़ी का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। रिंग रोड और फोरलेन परियोजनाएं केकड़ी को विकास की नई दिशा में ले जाएंगी।

उन्होंने कहा, “पिछली सरकार ने केवल डिवाइडर लगाए, हमने सड़कों का सपना साकार किया।” नायकी से काड़ेदा तक चौड़ा फोरलेन निर्माण, रिंग रोड के नए स्वरूप और इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारों से केकड़ी को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

विधायक ने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार की बड़ी योजनाओं से केकड़ी का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने इसे केकड़ी के लिए “सुनहरा भविष्य” बताया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES