उनियारा व्यापारियों को लूटने का प्रयास, बंदूक से फायर किया बीट की मारी सिर पर चोट

—->व्यापारीयों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी नहीं होगी तो करेंगे बाजार बंद।

महेंद्र कुमार सैनी

उनियारा।स्मार्ट हलचल/उनियारा में गुरुवार की रात्रि को सरदार सिंह सर्किल स्थित बस स्टैंड पर उनियारा कैंटीन के मालिक अजय कुमार गुप्ता दुकान बढ़ाकर घर जा रहे थे उस समय इनफील्ड गाड़ी पर आए दो जनों ने बैग को छीनने का प्रयास किया। इस पर बीच बचाव करने आए उनके बड़े भाई प्रदीप गुप्ता के बंदूक के बिट की सिर पर चोट मारकर घायल कर दिया। बाद में जाते-जाते वहां फायर भी किया। इस दौरान लोग उनको पकड़ने के लिए पीछे दौड़े तो सवाई माधोपुर मार्ग स्थित एक कैफे के संचालक में उन्हें अपने कैफे में घुसा लिया। जिसका विरोध वहां उपस्थित सैकड़ो लोगों ने किया। बाद में थाने का घेराव भी किया। घटना की जानकारी रात्रि में ही पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी को दी इस पर वह भी तुरंत ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो जनों सहित कैफे संचालक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि रात्रि करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो जने एनफील्ड गाड़ी पर बैठकर अजय गुप्ता के हाथ में से बैग छीनकर भागने का प्रयास कर रहे थे तभी लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया इस पर उसके बड़े भाई प्रदीप गुप्ता भी भाग कर वहां पहुंचे तो आरोपियों में राम सिंह खटाना निवासी बामनिया एवं राजा बाबू गुर्जर पुत्र सुवालाल गुर्जर निवासी उनियारा ने सरे आम बंदूक से फायर किया और भागते समय प्रदीप गुप्ता के सिर पर बिट की चोट मारकर फरार हो गए। लोगों ने जब उनका पीछा किया तो दोनों आरोपियों को कैफे संचालक राजा बाबू खींची ने अपने कैफे में घुसा लिया और दूसरे रास्ते से बाहर निकाल कर भगा दिया, जिसका लोगों ने रात्रि में ही जमकर विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी सहित कप्तान सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शुक्रवार की सुबह उनियारा व्यापार संघ के समस्त व्यापारियों में व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह, नमो नारायण गौतम, विष्णु सिंह, अशोक शर्मा, महेश खंडेलवाल, गंगाधर खंडेलवाल, गोपाल जैन, घासी लाल जैन, ओम प्रकाश जैन, अभय सिंह शक्तावत, सहित सैकड़ो व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी सुश्री पूजा मीणा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनको गिरफ्तार करने की बात कही। ज्ञापन मे व्यापारियों ने बताया कि अगर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापारी बाजार बंद कर अपना विरोध करेंगे। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह टीम में भेजी और दबीश दी।

रात में हुई घटना के बाद आरोपियों के पास एनफील्ड गाड़ी को पुलिस ने जप्त किया है।

पूर्व में मिर्ची कांड में शामिल था एक आरोपी,दोनों आरोपियों में से एक आरोपी राजा बाबू गुर्जर निवासी उनियारा तीन वर्ष पूर्व एक व्यापारी की आंखों में मिर्ची फेक पर लूटने के मामले में शामिल था।घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी का कहना है कि जिन्होंने अपराध किया है उनको सजा जरूर मिलेगी। आरोपियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।