Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़लालजी का खेड़ा में धार्मिक आयोजन में विधायक आक्या ने की शिरकत,...

लालजी का खेड़ा में धार्मिक आयोजन में विधायक आक्या ने की शिरकत, ग्रामीणों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या शुक्रवार को निकटवर्ती ग्राम लालजी का खेड़ा में आयोजित श्री चमत्कारी बजरंगबली मंदिर की मुर्ति स्थापना व कलश स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
विधायक आक्या के गांव में आगमन पर ग्रामवासियो द्वारा माल्यार्पण कर, उपरना ओढाकर व मेवाड़ी पाग पहनाकर ढोल नगाडो के साथ उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान विधायक ने 5 दिवसीय कार्यक्रम में चल रहे पार्वती महायज्ञ में अंतिम पूर्णाहुती देकर सर्वत्र खुशहाली की कामना की। सांयकाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, शेलेन्द्र झंवर सहित बड़ी संख्या में श्रदालुगण व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular