आकोला | रमेश चंद्र डाड
स्मार्ट हलचल: रावणा राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन जोगणिया माता जी की आयोजन समिति द्वारा समाज बंधुओं की एक आवश्यक बैठक समाज धर्मशाला (जोगणिया माता) में आयोजित की गई। यह बैठक आयोजन समिति के अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी (डाबी) की अध्यक्षता एवं संरक्षक दलपत सिंह सांखला (जयपुर) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 18 जोड़ों का हुआ पंजीयन
बैठक में आगामी 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को आखातीज के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। समिति ने जानकारी दी कि इस भव्य आयोजन के लिए अब तक तुलसी विवाह सहित कुल 18 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है।
सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा निमंत्रण पत्र वितरण के शुभ कार्य का शुभारंभ करते हुए प्रथम पूज्य देव श्री गणेश जी महाराज एवं मां जोगणिया माता जी को पहला निमंत्रण दिया गया। तत्पश्चात समाज के पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों (सांसद, विधायक, सरपंच आदि) को निमंत्रण पत्र वितरित करने की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां
आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठक में भोजन व्यवस्था, टेंट, पानी, मंच, मंडप, भेंट सामग्री वितरण, तोरण, वरमाला, आशीर्वाद समारोह, अयोध्या पुरी, जनकपुरी, चिकित्सा, फोटोग्राफी, शहनाई वादक, मशक बैंड, अन्य बैंड, पार्किंग और सुरक्षा आदि तमाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में आयोजन समिति अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी, संरक्षक दलपत सिंह सांखला, बालू सिंह देवड़ा, सचिव हिम्मत सिंह भाटी, महेंद्र सिंह सोलंकी, संयोजक कालू सिंह चौहान, महामंत्री शंभू सिंह गहलोत, कोषाध्यक्ष राम सिंह सांखला, घनश्याम सिंह सोलंकी, शंभू सिंह चौहान, लाभु सिंह चौहान, जयसिंह राठौड़, गोपाल सिंह सोलंकी, देवी सिंह, मदन सिंह गहलोत, श्याम सिंह, दलसिंह जी खेड़ा, देवेंद्र सिंह सोलंकी और सुंदर सिंह गहलोत सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।
