जयपुर में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए दिल्ली के राहुल गोयल

जयपुर (नि. सं.) स्मार्ट हलचल|डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच – दिल्ली से मंच के प्रचार प्रसार के लिए पधारे राष्ट्रीय प्रभारी व हिंदू रत्न राहुल गोयल को जयपुर में माता हिंगलाज एंड वरुण देव चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री राजेंद्र मोदी ने उनकी अद्वितीय सेवाओं और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित *राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2026* प्रदान कर सम्मानित किया ।

अवार्ड के साथ उन्हें जाति रत्न का मेडल, दुपट्टा और राजस्थान की शान पगड़ी पहनाई गई । वरिष्ठ स्वतंत्र राष्ट्रीय पत्रकार व समाजसेवी एडवोकेट राजेन्द्र मोदी ने कहा कि राहुल गोयल अपने वयोवृद्ध समाजसेवी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी (बावूजी) के निर्देशन में उत्तरोत्तर मंच का प्रचार प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं । सरावगी का व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका विजन हर युवा के लिए प्रेरणा है । उनके नेतृत्व में समाज और प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्र भी प्रगति के नए आयाम छुएगा ।