परमात्मा शिव अवतरण की महिमा बताई,त्रिमूर्ति
शिव जयंती महोत्सव पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
काछोला 13 फरवरी- स्मार्ट हलचल|कस्बे के ब्रह्माकुमारी पाठशाला सेवा केंद्र काछोला पर त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक उत्साह के साथ भीलवाड़ा ब्रह्माकुमारी इंदिरा बहन, मीनाक्षी, संगीता, रेखा दीदी ने शिव ध्वज फहराया गया। सभी का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। केन्द्र की प्रमुख संचालिका विजयलक्ष्मी दीदी ने परमात्मा शिव के अवतरण की महिमा बताई। कार्यक्रम में शिव परमात्मा को भोग लगाया गया और ‘कल्याणकारी एक परमात्मा’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता संदीप सोनी, तहसीलदार शैतान सिंह मीणा, थाना प्रभारी मालीराम ने संबोधित किया। सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन
श्यामलाल, राधेश्याम, बालकिशन, सत्यनारायण, श्री राम भाई ने ईश्वरीय सौगात देकर सभी सम्मान किया। वही कार्यक्रम के दौरान परमात्मा शिव की विशेष झांकियां सजाई गई, कार्यक्रम में बच्चों ने सत्यम शिवम सुंदरम आदि भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिस पर सबका मनमोहन लिया। इस अवसर पर राजेश, संपत, रमेश बसेर, एन के सोनी,प्रहलाद मालू,एडवोकेट कुलदीप धाकड़ दिनेश स्वर्णकार,सोहनलाल वैष्णव, रमेश चंद्र कास्ट, साधना, कांता, सुशीला, गायत्री, पार्वती, मिथिलेश अनीता, बादाम,कंचन, ममता मंजू दीदी आदि उपस्थित थे।
