बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश


बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश







बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश

बालोतरा। आईपीएल 2026 के दौरान क्रिकेट सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए बालोतरा पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिटी पार्क, बालोतरा के पास स्थित एक मकान पर दबिश देकर सट्टा संचालन में प्रयुक्त 3 लैपटॉप, 33 मोबाइल, पियानो अटैची (मोबाइल सेटअप) सहित करोड़ों रुपये का हिसाब-किताब जब्त किया। इस कार्रवाई में चार आरोपियों—जावेद, मनीष, असरफ और महेन्द्र—को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर 09-10 अप्रैल की रात को डीएसटी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। आरोपी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए ग्राहकों को जोड़कर मैचों पर सट्टा लगवाते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह गिरोह अत्यंत संगठित और तकनीकी तरीके से काम कर रहा था तथा पुलिस से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदलता था।

गिरफ्तार आरोपी

  • जावेद खान (33), निवासी नीलम सिनेमा हॉल के पीछे, बालोतरा
  • मनीष (30), निवासी नयापुरा, बालोतरा
  • असरफ खान (26), निवासी मूंगड़ा बस स्टैंड, बालोतरा
  • महेन्द्र कुमार (30), निवासी हनुवंत कॉलोनी, गांधीपुरा, बालोतरा

पुलिस टीम

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रशिक्षु आरपीएस शिशपालसिंह ने किया। डीएसटी बालोतरा की टीम और थाना पचपदरा व थाना बालोतरा के पुलिसकर्मियों ने विशेष भूमिका निभाई।

यह कार्रवाई बालोतरा पुलिस की सतर्कता और संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।