दिनेश लेखी
कठूमर। स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एंटी वेनम 2.0 एवं ऑपरेशन विजय प्रहार के तहत थाना धोलागढ़ देवी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रामजी लाल ने बताया कि थाना पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन चौधरी उर्फ आलू, पुत्र अरन सिंह, जाति जाट, उम्र 21 वर्ष, निवासी नूरपुर, थाना कठूमर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से 106 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम में रामजी लाल, थानाधिकारी, हेड कांस्टेबल ब्रजपाल, कांस्टेबल सुरेश, रविन्द्र मौजूद थे।
