Homeराजस्थानअलवरयासीन खान मर्डर केस : 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

यासीन खान मर्डर केस : 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बानसूर।स्मार्ट हलचल|नारायणपुर थाना पुलिस ने भाजपा नेता यासीन खान हत्याकांड मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनोहर लाल मीणा उर्फ मुंडी निवासी झालाटाला लक्ष्मणगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आपको बता दें कि 11 जुलाई 2024 कों यासीन खान जयपुर से अलवर लौट रहे थे। इसी दौरान विजयपुरा में बदमाशों ने उनकी कार रुकवा कर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जयपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस फिलहाल आरोपी सें पूछताछ कर रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES